शिक्षक चाहे देना ज्ञान का उपहार;
अभिभावक मांगे सुनिश्चत भविष्य का करार;
बच्चों की है समस्या जटिल;
अंकों पर निर्भर है आगामी वर्ग का पुल;
सफलता के हैं कुछ गूढ़ तत्व;
मानो बच्चों तो पाओगे सारे प्रतिफल;
संयम,दृढ़ संकल्प, लक्ष्य की ओर पैनी नज़र
और जानो समय का महत्व,
मेहनत करो जमके और चखो जीत का स्वाद;
वंदना करो गुरु की;
महिमा बढ़ाओ बड़ों की;
मंज़िल तक पहुँच कर;
बनाओ जीवन सफल खुद की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें